Breaking News

नेताजी के 85वें जन्मदिवस पर अखिलेश यादव परिजनों के साथ समाधि स्थल पहुंचे

 समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव के 85वें जन्मदिवस पर अखिलेश यादव परिजनों के साथ समाधि स्थल पहुंचे। यहां शांति यज्ञ पाठ किया। अब कुछ ही देर में सैफई में समाधि स्थल पर भव्य स्मारक का शिलान्यास किया जाएगा।

अखिलेश यादव बोले कि नेता जी का सैफई सपना था। नेताजी धरती पर चोट खाकर नेताजी बने। जब स्मारक की बात आई, तमाम सुझाव आए। मैंने नेताजी जन्मभूमि पर स्मारक का निर्णय लिया। कई युवा आर्किटेक्ट और इंजीनियर से चर्चा के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के स्मारक बनाए जाने की बात हुई। नेताजी के निर्णय राजनीतिक बदलावा लाए हैं। नेताजी ने जो राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक रास्ता दिखाया उस पर चलें। समाजवादी धारा को और बचने का काम किया है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहिम लिंकन के स्मारक से भी अच्छा बनेगा स्मारक। इसमें संघर्ष की कहानी होगी। 12 तुगलक रोड पर बैठा था। भाजपा और आपके कार्यकर्ता में क्या फर्क है। भाजपा का कार्यकर्ता 10 रुपये के 50 का सामन ले आता। खड़े लोगों पर नाराजगी जाहिर की, कहा कि कुर्सियां खाली पड़ी हैं और लोग यहां साइड में खड़े हैं। इससे गलत संदेश जा रहा है। हम पैसे के बल पर भाजपा से मुकाबला नहीं कर सकते हैं। 1979 के चुनाव में साइकिल से जाकर चुनाव जिताया। अब एक पोलिंग बूथ पर 10-10 कार लेकर जाते थे, ये संस्कृति खत्म करिए। कहा कि हम लोग कार्यकर्ताओं की दम पर चुनाव लड़ सकते हैं। संख्या की दम पर हम लड़कर आगे बढ़ेंगे।

No comments