प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से पांच दोस्तों की मौत
प्रयागराज में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां म्योराबाद एसटीपी के पास गंगा में नहाते वक्त पांच दोस्त डूब गए। पांचों के शव को बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों की पहचान हिमांशु सिंह (16), मुलायम (15) आकाश (17), प्रियांशु (15) और सनी (16) के तौर पर हुई है। ये सभी म्योराबाद के ही रहने वाले थे।

No comments