लोकसभा चुनाव: इमरान कल करेंगे कांग्रेस ज्वॉइन
सहारनपुर के पूर्व विधायक इमरान मसूद कल यानी सात अक्तूबर को दिल्ली में कांग्रस ज्वॉइन करेंगे। वह बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इमरान मसूद का कहना है कि कांग्रेस में पहले से ही आस्था थी। कहा कि फिर से घर वापसी कर रहा हूं।
पूर्व विधायक इमरान मसूद शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी ज्वॉइन करेंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान इमरान मसूद ने कहा कि वह पहले भी कांग्रेस के सिपाही रह चुके हैं। परिस्थितियों की वजह से करीब एक-डेढ़ साल पार्टी से दूर रहे हैं, लेकिन अब दोबारा से अपने घर वापसी कर रहे हैं। मौजूदा हालत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, जिसके बाद परिवर्तन का दौर शुरू हुआ।

No comments