Breaking News

पीस कमेटी की बैठक में सीओ हेमंत उपाध्याय ने पढ़ाया सौहार्द का पाठ

 पीस कमेटी की बैठक में सीओ हेमंत उपाध्याय ने पढ़ाया सौहार्द का पाठ

-श्रीराम बारात के दौरान भारी पुलिस बल की होगी तैनाती-हेमंत उपाध्याय
-अवैध आतिशबाजी के भंडारण पर होगी कठोर कार्यवाई-सीओ

-हरदोई के पाली थाने पर मंगलवार को सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय की अध्यक्षता में दशहरा व दीपावली और रामलीला महोत्सव को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोगों से गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए आपसी सौहार्द के बीच इन त्यौहारों को मनाने की अपील की गई, इसके साथ ही अराजकतत्वों को सख्त चेतावनी दी गई।
सीओ हेमंत उपाध्याय ने कहा कि दशहरा, दीपावली और पाली के रामलीला महोत्सव को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं । उन्होंने कहा कि रामबारात के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। सीओ ने पाली नगर के लोगों से कहा कि नगर के माहौल को बनाए रखने का काम आप लोगों का है, कानून व्यवस्था बनाए रखने में आप पुलिस का सहयोग करें। सीओ हेमंत उपाध्याय ने कहा कि अगर अवैध तरीके से आतिशबाजी का भंडारण किया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि लाइसेंस धारक ही एक सीमित मात्रा में आतिशबाजी रख सकता है। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी की दुकान आबादी से दूर रामलीला मैदान में लगाई जाएगी।

No comments