Breaking News

केंद्रीय कैबिनेट ने दी डीए बढ़ाने की मंजूरी

 केंद्र सरकार में लगभग एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को पहली जुलाई से देय महंगाई भत्ते में वृद्धि की सौगात मिल गई है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में डीए-डीआर की दरों में बढ़ोतरी पर मुहर लग गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने डीए की बढ़ी हुई दरों की घोषणा की है। 


अब इस वृद्धि के साथ ही डीए की मौजूदा दर 42 से 46 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसके बाद जनवरी 2024 में भी अगर महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई तो वह दर 50 प्रतिशत हो जाएगी।

No comments