Breaking News

पत्नी के खातिर छोड़ा था घर, अंत समय में वह भी साथ न गई, गिड़गिड़ाती रही मां

 शिवसरन की बदकिस्तमी यह थी कि जिस पत्नी के खातिर उसने घर छोड़ा वह जीवन के अंतिर सफर में साथ नहीं रही। शिवसरन की मां बहू बृजकली का शव गांव लाने के लिए अफसरों के आगे गिड़गिड़ाती रही लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। संगीनों के साए में आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कराया गया।



मोहीउद्दीनपुर गौस गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद फैली हिंसा को लेकर पुलिस ने सख्त चौकसी बरती। कांकराबाद निवासी शिवसरन की शादी दो साल पहले छबिलवा गांव निवासी होरीलाल की बेटी बृजकली के साथ हुई थी। मृतक शिवसरन पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। सबसे बड़े भाई राजकुमार परिवार सहित दिल्ली के होटल में रहकर काम करता है।


दूसरे नंबर का भाई शिव कुमार भी दिल्ली में है। दिल्ली में उसके अन्य भाई शिवकरन व प्रशांत भी रहते हैं। शिवसरन ही गांव में पिता बहादुर व मां लालती के साथ पत्नी बृजकली को लेकर रहता था। शिवसरन पढ़ने में बहुत ठीक था और मेहनती भी। कुछ दिन तक चाकवन चौराहे पर इलेक्ट्रानिक की दूकान भी चलाया है। पत्नी बृजकली व सास लालती के बीच नहीं बनती थी। इसलिए उसने अपनी ससुराल छबिलवा के पास मोहीउद्दीनपुर गौस के पंडा चौराहे पर सहज सेंटर का संचालन शुरू कियाकमाई ठीक उसनें वहीं लालचंद्र निर्मल की पट्टे में मिली जमींन का एग्रीमेंट करा लिया। विवाद टालने के खातिर वह पत्नी को लेकर उसी विवादित भूमि में रहने लगा। उधर, शिवसरन के ससुर होरीलाल के बेटे भी बाहर रहकर कमाते थे। इस वजह से होरीलाल भी बेटी-दामाद के साथ रहने लगा। शुक्रवार तड़के भूमि विवाद में तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।


शनिवार सुबह शिवसरन के भाई दिल्ली से पहुंचे व शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव लाए। जबकि होरीलाल के बेटे उसका व बहन बृजकली का शव अपने साथ ले गए। घरवालों को मलाल यह रहा कि बृजकली का अंतिम संस्कार भी वह शिवसरन के साथ करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने रोक दिया।

No comments