हापुड़ में 28 अगस्त को वकीलों पर हुए लाठीचार्ज का पुलिस इलाहाबाद हाईकोर्ट को वाजिब कारण नहीं बता सकी।
विशेष जांच दल (एसआईटी) की आधी-अधूरी रिपोर्ट के साथ कोर्ट में पेश हुए सरकारी वकील को सवालों के जवाब के लिए कोर्ट रूम से ही हापुड़ के पुलिस अधिकारियों को फोन लगाना पड़ा। संतोषजनक जवाब फिर भी नहीं मिल सका। नाराज कोर्ट ने पूरी और सटीक रिपोर्ट पेश करने का आदेश देते अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को नियत कर दी।
No comments