Breaking News

Facebook ने एक बार फिर 10,000 कर्मचारियों को निकाला

Facebook Layoff : फेसबुक की पैरेंट कंपनी ने मेटा ने 10,000 लोगों को नौकरी से निकालने का फैसला लिया है। साथ ही 5000 नए लोगों को हायर करने पर रोक लगा दी है। कंपनी के ऐसा करने के पीछे का कारण मेटा को हो रहे लगातार नुकसान बताया जा रहा है। 

नई दिल्ली. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक ने 10,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. नई भर्तियों पर तो पहले से ही रोक लगाई जा चुकी है. मार्क जुकरबर्ग ने कल ही अपने एग्जिक्यूटिव्स के साथ एक मीटिंग में उन्हें छंटनी के लिए तैयार रहने को कहा था.

मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा, “हम यहां कैसे पहुंचे, मैं इसकी जवाबदेही लेता हूं. मुझे पता है कि यह सभी के लिए कठिन है, और जो लोग इससे प्रभावित हुए हैं, उनके लिए मुझे खेद है.”

4 महीने की मिलेगी सैलरी
WSJ की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा के जिन कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, उन्हें 4 महीने की सैलरी दी जाएगी. कंपनी के ह्यूमन रिसोर्स हेड लॉरी गोलेर के अनुसार, निकाले गए कर्मचारियों को मुआवजे के तौर पर 4 महीने की सैलरी दी जाएगी.

No comments