कटियारी डिग्री कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन
हरपालपुर/हरदोई। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पदमराग सिंह पम्मू ने बुधवार को कस्बे के कटियारी डिग्री कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में सपा नेता ने पुष्प वर्षा कर होली मिलन कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा होली का त्यौहार आपसी सद्भाव भाईचारे का पर्व होता है।
समाजवादी पार्टी की विचारधारा होली के त्यौहार के समान ही है आपसी सद्भाव भाईचारा सभी भाग जाति धर्म वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने की है।लेकिन वर्तमान सत्तारूढ़ दल ने द्वारा समाज में कटुता वैमनस्यता फैलाकर समाज को बांटने का काम किया जा रहा है। सपा नेता पम्मू यादव ने होली मिलन समारोह में आए अतिथियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।लोक गायक उधनि सिंह यादव, विनोद यादव, मिश्रीलाल ने आल्हा की तर्ज पर होली गीत गाकर लोगों को बधाइयां दी। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सांडी जगमोहन राजपूत, बलराम यादव पूर्व प्रमुख,मनोज अग्निहोत्री, जिला पंचायत सदस्य राजीव राजपूत, मदनपाल भदौरिया, प्रधान राजबहादुर यादव, नागेंद्र मिश्रा, रामपाल राजपूत, बीडीसी अभिषेक मिश्रा, डॉक्टर संजय कुशवाहा, विजय कुशवाहा, विवेक कश्यप, अवधेश त्रिवेदी, प्रधान सज्जाद मंसूरी, हरनाम सिंह यादव, राजीव यादव, अरविंद कुशवाहा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments