दिल्ली में सात साल की मासूम संग बुजुर्ग ने की अश्लील हरकत
दिल्ली के उत्तरी जिला के गुलाबी बाग इलाके में सात साल की एक मासूम के साथ पड़ोसी बुजुर्ग गंदी हरकत कर रहा था। होली के दिन तो आरोपी ने सारी हदें पार कर दी। मासूम ने हिम्मत जुटाकर मां को सारी बात बता दी। मासूम की मां आरोपी के घर पहुंची तो उसने मां के साथ बदसलूकी और हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम की मां के बयान पर आरोपी बद्रीनाथ (60) के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

No comments