बचपन में मेरे पिता करते थे मेरा यौन शोषण - स्वाति मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुए यौन शोषण को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है। स्वाति ने कहा है कि मेरे पिता बचपन में मेरा यौन शोषण करते थे। वह गुस्से में मेरी चोटी को पकड़कर दीवार से टकरा देते थे, इस कारण मैं डर कर पलंग के नीचे छिप जाती थी, कई रातें मैंने ऐसे ही बिताई हैं। जब तक मैं अपने पिता के साथ रही, तब तक ये कई बार हुआ। स्वाति ने शनिवार को एक कार्यक्रम में अपनी यह दर्द भरी आपबीती सुनाई।

No comments