Breaking News

बहराइच: DM ने सरकारी दस्तावेजों में 'मृत' बुजुर्ग को सिर्फ 24 घंटे में ऐसे कर दिया 'जिंदा'

 बहराइच जिले का जिलाधिकारी कार्यालय सोमवार को 70 वर्षीय वृद्ध जुम्मन की नम आंखों में छाई खुशी का उस समय गवाह बन गया 


जब जिलाधिकारी बहराइच दिनेश चंद्र सिंह ने सरकारी दस्तावेजों में चार साल पहले मर चुके जुम्मन को राजस्व अभिलेख में जीवित होने की पुष्टि कर उन्हें प्रमाणित खतौनी की कापी उपलब्ध करा दी. 
महसी तहसील की खाता संख्या 00116 की गाटा संख्या 691 की 0.3340 हेक्टेयर जमीन जो की इन्हीं जुम्मन पुत्र गफूर के नाम दर्ज थी, इसे भू-माफियाओं ने धोखे से अपने नाम दर्ज करा ली थी. ये प्रकरण विगत चार साल से लंबित था, जिसे मात्र चौबीस घंटे में दुरुस्त किया गया है और जुम्मन जिसे उनके जमीन के दस्तावेज में मृत दिखा दिया गया था उसे पुनः सही कराते हुए उन्हें खतौनी सौंपी गई है.इसी बीच इसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पड़ोहिया के 70 वर्षीय जुम्मन डीएम के सामने पहुंचे और भावुक होकर कहा- 'साहब, अभी हम जिंदा हैं लेकिन आपके लेखपाल साहब ने हमारी जमीनी दस्तावेज में हमें मार डाला है, इतना ही नहीं हमारी जमीन में दूसरों का नाम दर्ज कर दिया है.' जुम्मन की यह बात सुनने के बाद डीएम ने वहां मौजूद नायब तहसीलदार को प्रकरण की जांच कर चौबीस घंटे में रिपोर्ट देने के आदेश दिए.

No comments