बांदा: बाइक पर बैठी युवती से अश्लीलता करने वाले आरोपी के घर चला बुल्डोजर
यूपी के बांदा जिले में यूपीतक की खबर का जोरदार असर हुआ है. यहां एक युवती के साथ दिनदहाड़े छेड़खानी करने की खबर का सीसीटीवी वायरल होने के बाद यूपीतक ने प्रमुखता से दिखाया था.
मामले में अब बांदा के एसपी अभिनंदन ने आरोपी के घर बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्यवाही की नाजिर पेश की है, जिससे ऐसे बेशर्म अपराधी खुलेआम ऐसा कृत्य करने में डरेंगे. इस प्रभावी कार्यवाही से आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.मामला नरैनी थाना इलाके के एक पेट्रोल पंप का है. जहां बीते कुछ दिन पहले एक व्यक्ति अपनी बेटी को बाइक में बैठाकर पेट्रोलपंप में पेट्रोल लेने गया, वहां पेट्रोल लेने के बाद पैसे देने में कुछ समय लग गया.पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया था और जेल भेज दिया था. जिसकी खबर को यूपी तक ने प्रमुखता से दिखाया था और लोगों ने पुलिस सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा किया था. उसी क्रम में आज पुलिस ने देर शाम घर के बाहरी और छत का आगे का हिस्सा ढहा दिया.

No comments