आखिरी रोड शो में घरेलू निवेशकों को साधेगी ‘टीम योगी’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर घरेलू निवेशकों को साधने में जुटी टीम योगी शुक्रवार को चंडीगढ़ में रोड शो करेगी. औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार,
होमगार्ड धर्मेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार का एक दल रोड शो के लिए चंडीगढ़ पहुंच गया है. होटल ताज में आयोजित होने वाले रोड शो में टीम योगी निवेशकों के समक्ष ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ की तस्वीर रखेगी. साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश की नई औद्योगिक नीति के बारे में बताते हुए उद्यमियों को यूपी में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेगी.
रोड शो के लिए पहुंचे दल को योगी सरकार ने दो समूहों में बांटा है. पहले समूह में औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, होमगार्ड, धर्मेंद्र प्रजापति, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) अरविंद कुमार, सिंचाई एवं जल संसाधन के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग और उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मयूर महेश्वरी हैं.वहीं दूसरे समूह में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, अपर मुख्य सचिव, खेल, नवनीत सहगल, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के सचिव अनिल सागर और नोएडा अथॉरिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ऋतु महेश्वरी हैं.
इन उद्यमियों के साथ बैठक करेगा पहला समूह
कार्यक्रम के दौरान दोनों समूह 34 उद्यमियों से बिजनेस टू गवर्नमेंट (बी टू जी) बैठकें करेंगे. पहला ग्रुप हीरो साइकिल के निदेशक अभिषेक मुंजाल, एशियन सीमेंट्स लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक हरीश अग्रवाल, बायोजेंटा लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दीप नारायण शर्मा, बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज लिमिटेड के निदेश प्रवीण कुमार गोयल, ट्राइडेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी निदेशक दीपक नन्दा, मोंटे कार्लो के मुख्य कार्यकारी निदेशक ऋषभ ओसवाल, वेरबियो एजी के निदेशक आशीष कुमार, लीफोर्ड फार्मास्यूटिकल के मुख्य कार्यकारी निदेशक अमित गुप्ता, कंगारू इंडस्ट्री लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक, टाइनर ऑर्थोडॉन्टिक्स के कार्यकारी निदेशक पीजे सिंह, अमर्टेक्स इंडस्ट्रीज के निदेशक अरुण ग्रोवर, ओमनीरिच फाइनेंशियल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष बंसल, एआर इंडस्ट्रीज, हिमाचल प्रदेश के महाप्रबंधक अनिल सिंह, आउटराइडर टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक लवीश गर्ग, राधा एग्रो इंडस्ट्रीज के प्रमोटर निशांत सामा, मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता और फेडरल एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेश मोहम्मद शाहिद हामिद के साथ बी टू जी बैठक करेगा.

No comments