Breaking News

पिता स्वामी प्रसाद मौर्या के बचाव में उतरी बेटी संघमित्रा

 सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी और बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या ने रामचरितमानस पर अपने पिता के बयान को लेकर उनका बचाव करते नजर आईं. समाजवादी पार्टी एमएलसी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के एक दिन बाद, 

उनकी बेटी और भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य उनके समर्थन में आ गईं और कहा कि उनके पिता द्वारा रामचरितमानस के बारे में उठाए गए बिंदुओं पर एक स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए.

बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा ने कहा, “एक व्यक्ति के लिए, जो भगवान बुद्ध को मानता है और भगवान राम को भाजपा में रहते हुए स्वीकार करता है, मेरे पिता ने रामचरितमानस के एक श्लोक के बारे में संदेह जताया है क्योंकि यह राम के संदेश के खिलाफ है. यह बहस या विवाद का विषय नहीं है, बल्कि विश्लेषण का विषय है.”

No comments