Breaking News

पिकनिक मनाने जा रहे दो दोस्तों समेत चार की गई जान

सोनभद्र : सड़क हादसे रोकने के लिए सरकार ने विशेष यातायात माह शुरू किया है। यातायात नियम बताने और इसका पालन कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, मगर सोनभद्र जिले की की खूनी सड़कों पर मौत का सफर नहीं रुक रहा है। बेपरवाही से वाहन चलाने और तेज रफ्तार से दौड़ते खनिज लदे वाहन राहगीरों की जान पर भारी पड़ रहे हैं।

जिले में 24 घंटे के अंदर रविवार को दो दोस्तों समेत चार लोगों की मौत हो गई। तीन हादसे तो एक ही स्थान पर हुए। यह वही स्थान है, जिसे पहले से ही ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। बावजूद वहां सड़क सुरक्षा के इंतजाम न होने से 4 नौजवानों को असमय काल का ग्रास बनना पड़ गया। 

दो दोस्तों को कोयला लदे ट्रेलर ने रौंदा

रांची-रीवा मार्ग पर हाथीनाला थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हथवानी गांव के समीप कोयला लदे ट्रेलर ने आगे चल रहे बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। युवकों के अस्थि पंजर सड़क पर बिखर गए। दोनों युवक कुछ अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने हाथीनाला जा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। बीच सड़क पर हादसे से हाईवे पर घंटों जाम की स्थिति रही। 

No comments