पुलिस मुख्यालय के बाद जिला कारागार पहुंचे अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी करने केमामले में संचालक व पार्टी केनेता मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया। हजरतगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने की जानकारी मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव डीजीपी कार्यालय पहुंच गये।
नाराज पूर्व सीएम ने पुलिस अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। वहीं सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिये। जिनको हटाने में पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। मनीष पर चार मुकदमें हजरतगंज थाने में दर्ज है।
दो मामलों में वह नामजद है तो दो में सपा के ट्विटर हैंडल के खिलाफ केस दर्ज है। एक में पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है। उधर, सपा केप्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की तहरीर पर सपा सांसद डिंपल यादव पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर भाजपा की महिला नेता रिचा राजपूत पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर के मुताबिक रविवार को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेलिब्रिटी अपार्टमेंट निवासी मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मनीष जगन के खिलाफ हजरतगंज पुलिस ने शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ पहले से दो नामजद मुकदमें हजरतगंज थाने में दर्ज है। इसके अलावा सपा ट्वीटर हैंडल के खिलाफ भी हजरतगंज थाने मेें ही दो और मामले दर्ज हैं। मनीष जगन अग्रवाल ने कुछ माह के अंदर महिलाओं और पत्रकारों को लेकर विवादित और अभद्र ट्वीट किया था। पुलिस ने जनवरी 2022 में दर्ज मनीष के खिलाफ मामले में चार्जशीट लगा दी है और अन्य मामलों की विवेचना की जा रही है।

No comments