Breaking News

सलमान खुर्शीद बोले, न रुकेंगे न डरेंगे, यात्रा चलेगी

DESK : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि जिन्हें कोविड से डरना था वह कांग्रेस से डर गए हैं। ऐतिहासिक रूप ले चुकी भारत जोड़ो यात्रा से घबराकर केंद्र सरकार के मंत्री कोविड प्रोटोकॉल के संबंध में पत्र लिख रहे हैं। अभी तक किसी को कोविड की परवाह ही नहीं थी। यही नहीं जब कोविड था तब भी परवाह नहीं की गई। अब यात्रा की व्यापक सफलता को देखते हुए लोग डर रहे हैं।


सलमान खुर्शीद बृहस्पतिवार को राजधानी में माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम कोविड ही नही देश के हर मुद्दे पर साथ हैं, लेकिन ये साजिश अगर राजनैतिक है तो सफल नहीं होने दी जाएगी। अगर कोरोना आता भी है तो यात्रा नहीं रुकेगी। यात्रा जारी रहेगी लोगों को जोड़ा जाएगा। जरूरत पड़ी तो मास्क लगाकर यात्रा को चलाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि न डरना है न रुकना है। अगर कोविड को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कोई प्रोटोकॉल लागू होता है, प्रस्तावित चुनाव स्थगित किए जाते हैं और सबके लिए समान प्रोटोकॉल का कोई निर्णय होगा तो उस पर हमारी पार्टी भी विचार करेगी। सिर्फ  यात्रा को लेकर के प्रोटोकॉल की बात होगी तो यह गलत होगा।

No comments