भगवान बुद्ध की प्रतिमा को केसरिया रंग से पेंट करने पर विवाद
लखनऊ विश्वविद्यालय का कला एवं शिल्प महाविद्यालय अपना 111वां स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार से मनाई जाएगी।
इसी क्रम में चल रही तैयारियों के तहत मुख्यद्वार पर कंक्रीट से बनी भगवान बुद्ध की मूर्ति को केसरिया रंग से रंग दिया गया।इसे लेकर कलाकारों व कॉलेज के शिक्षकों ने नाराजगी दिखाई है। मामला सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया। आनन-फानन उसे दोबारा पहले की तरह सफेद रंग में रंगवाया गया।

No comments