बांदा: नील गाय का शिकार कर मांस बेचने की फिराक में थे हत्यारे, जंगल से किए गए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नील गाय का शिकार कर उसके मांस को बेचने वाले 2 हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर भी दर्ज की है.
वन विभाग के दारोगा विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग प्रतिबंधित मांस बेचने की फिराक में जंगल मे खड़े हैं. तत्काल मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया गया. दोनों ने अपना-अपना नाम नफीस और अब्दुल कातिर बताया है.उप पशु चिकिस्ताधिकारी कमलेश पटेल ने बताया कि नील गाय के मांस के टुकड़े बरामद हुए हैं. सैम्पल कलेक्ट करके देहरादून लैब जांच के लिए भेज दिया गया है. आगे की वैधानिक कार्रवाई वन विभाग और पुलिस द्वारा की जा रही है.

No comments