केजरीवाल के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की, चुनाव प्रचार थमा
दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर हो रहे प्रचार का शोर आज बंद हो जाएगा, लेकिन उम्मीदवार बिना किसी तामझाम के मतदाताओं से संपर्क साध सकते हैं। इस तरह उम्मीदवारों के पास मतदाताओं को लुभाने के लिए कम समय बचा है। चार दिसंबर को मतदान होगा। उम्मीदवार आज शाम तक जनसभाएं कर सकेंगे।
चुनाव के दौरान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे जवान
आनंद कुमार मिश्रा, डीसीपी ऑपरेशन/इलेक्शन ने जानकारी दी है की दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022 में दिल्ली पुलिस के लगभग 40,000 जवान, यूपी और हरियाणा के लगभग 20,000 होमगार्ड और सीएपीएफ (केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल) व अन्य बल की 108 यूनिट तैनात रहेंगी।

No comments