Breaking News

हेमा चौधरी हत्याकांड : सुसाइड नोट में लिखा- चेहरा जल गया, कर रही हूं खुदकुशी

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के दादरी के बढ़पुरा गांव की पायल भाटी ने फेसबुक फ्रेंड अजय के साथ मिलकर हेमा चौधरी की हत्या कर दी। हत्या के बाद हेमा के चेहरे पर गर्म तेल डालकर पहचान मिटाने का प्रयास किया। हेमा के हाथ की नस काटकर अपने कपड़े पहना दिए। दोनों आरोपी शव के पास पायल के नाम का सुसाइड नोट छोड़कर दोनों फरार हो गए। 


सुसाइड नोट पढ़कर परिजनों ने पायल का शव समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद पायल प्रेमी संग मिलकर अपने माता-पिता को खुदकुशी करने के लिए विवश करने वाले भाई की पत्नी, साले और शादी कराने वाले बिचौलिए की हत्या की साजिश रचने में जुट गई। लेकिन इसी बीच 12 नवंबर को हेमा के परिजनों ने थाने में गुमशुदी दर्ज कराई। तलाश में जुटी बिसरख कोतवाली पुलिस ने पायल और सिकंदराबाद के रहने वाले प्रेमी अजय को अरेस्ट कर लिया है।

दरअसल, 17 मई 2021 को दादरी के बढ़पुरा गांव निवासी दंपती रविंद्र भाटी और राकेश देवी ने जहरीले पदार्थ का सेवन आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट के आधार पर परिजनों ने बिचौलिए (बुआ के बेटे) सुनील, बहू स्वाति और स्वाति के दो भाइयों कौशिंद्र और गोलू पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कराया था। 

No comments