सीएम योगी बोले- भर्ती प्रक्रिया में 2017 से पहले जो भ्रष्टाचार था वह किसी से छिपा नहीं है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) का जिक्र किये बिना उसपर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भर्ती की प्रक्रिया में जिस प्रकार का भ्रष्टाचार 2017 से पहले था वह किसी से छिपा नहीं है.
रविवार को लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने मिशन रोजगार के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग से चयनित 1395 प्रवक्ताओं के ऑनलाइन ‘पदस्थापन और नियुक्ति’ पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा,उन्होंने कहा कि उसी का परिणाम है कि आज प्रदेश का युवा अपनी योग्यता से स्थान हासिल कर रहा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के रूप में बढ़ाया गया कदम क्रांतिकारी निर्णय है और हर एक शिक्षक को इससे अपने आपको जोड़ना होगा और उसमें बताए गए कर्तव्यों के अनुरूप अपने आपको ढालना होगा

No comments