डिब्बों पर Castrol Oil और गाड़ी पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, गिफ्तर में आया नकली मोबिल आयल सप्लायर
डिब्बों पर Castrol Oil और गाड़ी पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, गिफ्तर में आया नकली मोबिल आयल सप्लायर
आगरा : पुलिस और कैस्टर आयल कंपनी के अधिकारियों ने एक बडे़ फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। उन्होंने कैस्टर आयल और हीरो कंपनी के 60 डिब्बा नकली मोबिल ऑयल बरामद किया हैं। साथ ही भाजपा रंग में रंगी नंबर प्लेट पर मंडल अध्यक्ष लिखी एक्टिवा सवार एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया गया।
जयपुर हाईवे स्थित मिढ़ाकुर में पुलिस शनिवार की दोपहर करीब 03:15 बजे वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उनके पास कैस्टर आयल कंपनी के अधिकृत अन्वेषण अधिकारी दिलीप कुमार पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि किरावली की ओर से एक व्यक्ति नकली मोबिल ऑयल लेकर आने वाला है। इस पर पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने लैदर पार्क के समीप उसे पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। कुछ देर बाद एक्टिवा सवार युवक आने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से दो कार्टून में 40 डिब्बे कैस्ट्रोल एक्टिव 20w. लिखे मिले। तीसरे कार्टून में 20 डिब्बे हीरो लिखे मिले। सभी डिब्बों में आयल था। इनका बार कोड चेक किया, जो कंपनी से भिन्न था। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए युवक ने खुद को शाहगंज थाना के अलबतिया निवासी आशिक पुत्र फाजिल बताया है। उसके मुताबिक ये ऑयल महुअर पुल पर एक व्यक्ति देकर जाता था। पुलिस ने उसके खिलाफ फर्जीवाड़े, कूटरचित तरीके से दस्तावेज तैयार करना समेत कॉपी राइट की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है।
No comments