Breaking News

योगी के नेतृत्व में उप चुनाव फिर बड़ी जीत

 लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव में जीत को भाजपा ने प्रतिष्ठा का सवाल बनाकर चुनाव लड़ा। उप चुनाव में प्रत्याशी चयन से लेकर बूथ प्रबंधन की रणनीति सफल साबित हुई। उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी अमन गिरी की जीत के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में जीत का सिलसिला जारी रहा है।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोला में अमन गिरी के समर्थन में चुनावी सभाएं करने के साथ प्रतिदिन चुनाव पर नजर रखी। पार्टी के फीडबैक के  अनुसार हर समस्या का समाधान किया।  इतना ही नही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों को चुनाव प्रचार में उतारा।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की नियुक्ति के बाद यह पहला चुनाव था। लिहाजा दोनों नेताओं ने इस चुनाव को एक ‘परीक्षा’ के तौर पर लिया और इस चुनाव को फतह करने के लिए उसी तरह की रणनीति पर काम किया। चौधरी ने जहां खुद गोला में डेरा जमाकर चुनाव की बागडोर संभाली। वहीं धर्मपाल ने तय रणनीति के अनुसार चुनाव से लेकर बूथ प्रबंधन को धरातल पर उतारा। पार्टी के प्रदेश और क्षेत्र पदाधिकारियों को न केवल घर घर संपर्क के लिए लगाया बल्कि  बूथ के एक एक मतदाता से संपर्क की जिम्मेदारी सौंपी। पन्ना प्रमुख के बाद पांच सदस्यीय पन्ना समिति का प्रयोग भी किया।


उपचुनाव में बहुत ही सूक्ष्म स्तर तक प्रवास किए गए। समाज विशेष से जुड़े मोहल्लों में उन्ही की जाति के नेताओं को प्रचार के लिए तैनात किया गया। योगी सरकार के मंत्रियों को बूथ स्तर तक प्रवास कराया गया। उप चुनाव के लिए यूं तो टिकट के लिए कई दावेदार थे लेकिन भाजपा ने दिवंगत विधायक अरविंद गिरी के समाज के वोट बैंक को साधने के साथ समर्थकों और मतदाताओं की सांत्वना वोट हासिल करने के लिए उनके बेटे अमन गिरी को ही प्रत्याशी बनाया।


पार्टी ने स्थानीय लोगों की भावना को भांप कर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को न तो स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया न ही उन्हें प्रचार के लिए बुलाया। ब्राम्हण वोट बैंक को साधने के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सांसद सुब्रत पाठक सहित अन्य ब्राम्हण नेताओं को वहां तैनात किया। पार्टी ने स्थानीय लोगों की भावना को भांप कर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को न तो स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया न ही उन्हें प्रचार के लिए बुलाया। ब्राम्हण वोट बैंक को साधने के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सांसद सुभ्रत पाठक सहित अन्य ब्राम्हण नेताओं को वहां तैनात किया।

No comments