3 करोड़ 90 लाख की कार से रणवीर सिंह ने किया ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने की वजह से खूब ट्रोल हो रहे हैं। कुछ समय पहले ही अभिनेता ने 3.9 करोड़ रुपये की एस्टन मार्टिन कार खरीदी थी। हाल ही में, वह मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी इस कार में नजर आए। लोगों का दावा है कि अभिनेता जिस कार में सफर कर रहे हैं, उसका लाइसेंस रद्द हो गया है। इसी वजह से उन पर कार्रवाई की मांग हो रही है।
लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स के इन दावों में कितनी सच्चाई है आइए आपको बताते हैं।
पहले जान लें लोगों ने क्या कहा?
दरअसल, सोशल मीडिया पर जैसे ही रणवीर सिंह की तस्वीरें वायरल हुईं तो लोगों ने उनकी आलोचना करनी शुरू कर दिया। एक ट्विटर यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'मुंबई पुलिस रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन लीजिए। वह बिना इंश्योरेंस की कार चला रहे थे।' यूजर के मुताबिक अभिनेता की इस कार का इंश्योरेंस 28 जून 2020 में ही एक्सपायर हो गया था। इस कार को चला कर एक्टर ने ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन किया है। ऐसे में उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।

No comments