उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कार्यक्रम में युवक को सांप ने डसा
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को सिद्धार्थनगर भ्रमण पर आए थे। बांसी क्षेत्र के समोगरा गांव में उनका चौपाल और मन की बात कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच सांप निकल गया। इससे भगदड़ मच गई और एक युवक को काट लिया। समय रहते चिकित्सक ने देखा। चिकित्सक ने बताया कि सांप जहरीला नहीं था।

No comments