Breaking News

अखिलेश को सता रहा हार का डर - गृहमंत्री अमित शाह

मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र के कोसमा चौराहे पर जनसभा करने आए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि करहल में कमल खिला दो पूरे यूपी से सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक ही सीट तीन सौ सीट का काम करेगी। संबोधन के दौरान उनके निशाने पर सपा और अखिलेश यादव रहे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने नामांकन के दौरान कहा था अब सीधे प्रमाण पत्र लेने आऊंगा। लेकिन भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के आगे उन्हें छह दिन बाद ही मैदान में उतरना पड़ा। 

मुलायम सिंह की सभा पर कसा तंज

करहल क्षेत्र में ही गुरुवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जनसभा पर भी तंज कसा। गृहमंत्री ने कहा कि बुजुर्ग नेताजी को भी अखिलेश यादव को मैदान में उतारना पड़ा। सपा को उन्होंने परिवारवादी पार्टी बताते हुए कहा कि सपा शासन में सैफई परिवार के 45 लोग अलग-अलग पदों पर थे। इससे साफ है कि सपा किसी जाति या समाज के लिए नहीं बल्कि परिवार के लिए काम करती हैं

No comments