नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को फतेहपुर पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये बुंदेलखंड तो अपने खिलौनों के लिए, हथकरघा और हस्तशिल्प की अपनी समृद्ध परंपरा के लिए मशहूर रहा है। हमारे जनजातीय भाइयों-बहनों का हस्तशिल्प तो पूरी दुनिया में श्रेष्ठ है। हमारी सरकार ने देश में ही खिलौने बनाने वालों को, कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना शुरू की है।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि घोर परिवारवादियों की सोच परिवार से शुरू होकर परिवार पर ही खत्म हो जाती है। इस छोटी सी सोच से यूपी जैसा बड़ा प्रदेश नहीं चलाया जा सकता है। यही वजह है कि फिर एक बार यूपी कह रहा है- आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ही।
पीएम ने कहा कि टीके से दो लोग डरते हैं। एक- कोरोना वायरस से और दूसरा - ये टीका विरोधी लोग। परिवारवादी लोगों को टीके से भी समस्या है, मोदी और योगी से भी समस्या है।

No comments