हिजाब गर्ल 'मुस्कान' बोली: हिंदू दोस्तों ने मेरा समर्थन किया है, मैं उन सबके बीच सुरक्षित
कर्नाटक के हिजाब विवाद के बीच वायरल फोटो के बाद चर्चा में आई मुस्कान का एक और बयान सामने आया है। उसके बयान ने हिंदुस्तान की असली तस्वीर को सामने लाकर रख दिया है। दरअसल, मुस्कान तब चर्चा में आई जब कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच चल रहे प्रदर्शन में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दर्जनों लड़कों के बीच घिरीं अकेली मुस्कान उनका हिम्मत के साथ मुकाबला करती हैं और जय श्री राम नारे का जवाब अल्लाहू अकबर से देती हैं। इसके बाद से उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और इस बहस को एक नया रंग दे गई है।

No comments