हिजाब विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई
कर्नाटक - कर्नाटक में हिजाब विवाद(Karnataka Hijab Row) का मसला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को शिवमोगा के सरकारी डिग्री कॉलेज में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी की घटना हुई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं हिजाब विवाद को लेकर प्रदर्शन दूसरे राज्यों में भी फैलने लगा है।
प्रदर्शन को बढ़ता देख कर्नाटक सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों के लिए तीन दिन की छुट्टी की घोषणा की है। वहीं आज इस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई भी होगी।
कर्नाटक हिजाब विवाद मामले में तीन बजे सुनवाई
हिजाब विवाद(Karnataka Hijab Row) मामले में तीन बजे कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
लालू बोले- देश गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा
कर्नाटक में हिजाब को लेकर जारी बवाल के बीच अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। इस मामले पर राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि देश गृह युद्ध की ओर जा रहा है।
कानून व्यवस्था को कोई अपने हाथ में नहीं ले सकता: कर्नाटक के शिक्षा मंत्री
हिजाब विवाद पर कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि कानून व्यवस्था को कोई अपने हाथ में नहीं ले सकता। किसी भी बदमाश को सरकार नहीं छोड़ेगी।
No comments