विक्रम पांडेय के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर समर्थकों में खुशी
हरदोई -पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रुप में कार्य कर रहे विक्रम पांडेय के जिलाध्यक्ष बनने से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है, प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने विक्रम पांडेय को जिला अध्यक्ष घोषित किया, विक्रम पांडेय कांग्रेस के खांटी कार्यकर्ता के रुप में जाने जाते है,
विक्रम पांडेय अन्य प्रदेशों के कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रभारी बनाये जा चुके है, प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने श्री पांडेय की पार्टी के प्रति निष्ठा देखते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाया है, आशीष सिंह की सदर से विधानसभा टिकट घोषित होने के बाद से कांग्रेस जिलाध्यक्ष की सीट रिक्त चल रही थी, , पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर राम सिंह वर्मा अभी तक कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की कमान संभाल रहे थे।
No comments