Breaking News

नितिन अग्रवाल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में घर घर किया संपर्क

भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताने की अपील की

बावन हरदोई - पूर्व सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बावन की ग्राम पंचायत मानपुर, उधरनपुर, कुँवरपुर, बेहटागोकुल, बेहटाधीरा एवं सकाहा में घर-घर जाकर संपर्क कर माताओं एवं बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर भारी मतों से जिताने एवं भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की अपील की। 

जन संपर्क करते हुए नितिन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश एवं जनपद में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा हरदोई की जनता और हरदोई का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, कृषि, सुरक्षा, सिंचाई जैसे कई क्षेत्रों में ऐतिहासिक विकास कार्य किए गए हैं।

नितिन अग्रवाल ने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को सम्मान देने का कार्य किया किया है। प्रदेश सरकार ने किसानों को क़र्ज़ मुक्त किया। सुरक्षा के मुद्दे पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में सुरक्षा उनका सबसे बड़ा संकल्प है। बात चाहे हरदोई की जन सुरक्षा की हो या हरदोई की माता और बहनों की। 

सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है। "मिशन शक्ति" से राज्य की महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन रही हैं। सरकार की प्रत्येक योजना महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कारगर शामिल हो रही हैं। 

सदर विधायक ने आगे कहा कि मै हमेशा आप लोगों के साथ था, हूं और रहूंगा। आपके मान सम्मान को न कभी झुकने दिया हूं न कभी झुकने दूंगा। अपने बेटे को आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाइये।

No comments