प्रदेश में भ्रष्टाचार और आतंकवाद को खत्म कर रही डबल इंजन सरकार - सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस, बसपा और सपा तीनों पार्टियों पर हमला बोला। उन्होंने जिले में शुरू होने वाले मेडिकल कॉलेज और मेरठ से प्रयागराज जा रहे गंगा एक्सप्रेस-वे के बारे में लोगों को बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा सरकार ने लोगों को बेखौफ रहना सिखाया है। सरकार आगे भी बिना झुके, बिना रुके और बिना डिगे चलेगी। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार के चाचा- भतीजों ने सैफई में विकास किया। वहीं बहन जी ने अपने भतीजे का विकास किया। और जब देश में आपदा का समय आया तक भाई-बहन को इटली की नानी की याद आ गई।

No comments