Breaking News

गोरखपुर को मिली 89 हजार डोज, आज चलेगा महाभियान

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि सोमवार को अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

गोरखपुर जिले में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए सोमवार आज महाभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग को 89 हजार से अधिक डोज वैक्सीन की मिली है। जबकि 13 हजार डोज विभाग के पास पहले से मौजूद है। ऐसे में सोमवार को 185 से अधिक बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा जिसमें 94500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है।सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि सोमवार को अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। 185 से अधिक बूथों पर टीका लगाने की व्यवस्था की गई है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके।बताया कि अब तक एक लाख 20 हजार ऐसे लोग हैं, जिन्होंने पहली डोज लगवा रखी है। उनके दूसरे डोज का भी समय पूरा हो चुका है। लेकिन ये लोग दूसरी डोज लगवाने बूथों पर नहीं पहुंच रहे हैं। जबकि सिंगल डोज से कोई भी फायदा नहीं होगा। जब तक दोनों डोज नहीं लगेंगे तब तक शरीर में इम्युनिटी का लेवल नहीं बढ़ेगा। अपील की है कि ऐसे लोग बूथों पर पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं।


No comments