अब भी जलभराव की समस्या झेल रहे हैं गोरखपुर के लोग, घुटनों तक पानी से होकर कामकाज के लिए जा पा रहे हैं लोग
गोरखपुर में बाढ़ का पानी आने और बारिश का पानी नहीं घटने से शहर के विभिन्न इलाकों में अब भी जलभराव बना हुआ है।
इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं पिछले करीब एक महीने से शहर के निचले इलाकों के लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बारिश को थमे हुए एक सप्ताह से ज्यादा हो चुका है, इसके बावजूद शहर के विभिन्न इलाकों में पानी भरा हुआ है। जंगल नकहा नंबर एक वार्ड के गायत्रीपुरम, नकहा, कौशलपुरम, चमनपुर समेत कई इलाकों में अब भी घुटने तक पानी है। नगर निगम की ओर से 10 पंप और दो सीवर टैंकर लगे हुए हैं। इसके बावजूद समस्या पूरी तरह से खत्म नहीं हो पा रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को है। पानी के बीच से होकर काम पर जाना लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सिंघड़िया इलाके की विभिन्न कॉलोनियों में अब भी पानी भरा हुआ है। घुटनों तक पानी से होकर लोग कामकाज के लिए जा पा रहे हैं। खाले टोला के लोग भी जलभराव से काफी परेशान हैं।

No comments