Breaking News

खून से लथपथ मिली शौच के लिए खेत में गई किशोरी

किशोरी के शरीर में कई जगहों पर ब्लेड से वार किया गया था। बेहोशी की हालत में बेटी को देख परिवार लोगों के होश उड़ गए।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शुक्रवार की देर रात में घर से शौच के लिए खेत में गई किशोरी पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। सुबह होने पर परिजनों की खोजबीन में वह बेहोशी हालत में खेत में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी के साथ हैवानियत की भी चर्चा है।मिली जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात 10 बजे एक 15 वर्षीय किशोरी परिजनो से शौच जाने की बात कहकर घर से निकली। जब किशोरी काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनो ने खोजबीन शुरू किया। रात होने के कारण परिजन उसे नहीं खोज पाए। शनिवार की सुबह 5 बजे घर से कुछ दूरी पर खेत में वह बेहोशी हालत में खून से लथपथ मिली। किशोरी के ऊपर का कपड़ा नहीं था, केवल लोवर पहने थी। उसके मुंह में ब्लेड डालकर कपड़ा से बांध दिया गया था। शरीर में कई जगहों पर ब्लेड से वार किया गया था। उसके नाजुक अंगों पर भी काटा गया था। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए।कुछ ही देर में आसपास गांव के लोग भी जुट गए। परिजनो की सूचना पर कप्तानगंज पुलिस गांव पहुंच गई और किशोरी को इलाज के लिए पहले सीएचसी कप्तानगंज ले गए। जहां प्रथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।घटना को लेकर गांव में तरह- तरह की चर्चा हो रही हैं। परिजनो ने अभी मामले की तहरीर नहीं दिया है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होश आने पर ही सच्चाई सामने आएगी।


No comments