Breaking News

इंस्टाग्राम पर युवती को किया फॉलो, मिलने के लिए झारखंड चला गया 12वीं का छात्र

आगरा पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से शहर से लापता हुए दो छात्रों को खोज निकाला। इनमें एक छात्र दिल्ली में मिला। दूसरा छात्र झारखंड चल गया था। वह इंस्टाग्राम पर एक युवती को फॉलो करता था। उससे मिलने के लिए वह घरवालों को बिना बताए झारखंड चला गया। दोनों छात्रों का पता चलने पर उनके परिवारों में खुशी लौट आई है। 

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिमपुरी से लापता छात्र को पुलिस ने इंस्टाग्राम की मदद से खोज निकाला। वह इंस्टाग्राम पर एक युवती का फॉलो कर उससे मिलने झारखंड चला गया था। पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क किया। युवती के घर पहुंचते ही पुलिस को छात्र के बारे में जानकारी मिल गई। परिजनों ने बेटे के मिलने पर खुशी जाहिर की है।पश्चिमपुरी से गुरुवार को कक्षा 12 का छात्र लापता हुआ था। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया था कि वह नाराज होकर घर से निकला है। पुलिस ने छानबीन शुरू की। उसके मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया एकाउंट चेक किया गया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि पता चला कि उसने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक नया एकाउंट बनाया था। 

युवती के एकाउंट से मिली जानकारी 

ओटीपी बाबा के मोबाइल पर आया था। पुलिस ने एकाउंट को चेक किया। वह एक युवती को फॉलो कर रहा था। पुलिस ने युवती के एकाउंट से जानकारी प्राप्त की। सामने आया कि युवती झारखंड की रहने वाली है। इस पर झारखंड पुलिस से संपर्क किया गया। वहां की पुलिस युवती के घर पहुंच गई। उसके परिजनों को बताया कि कोई छात्र आए तो बताना। छात्र युवती के घर पहुंच गया। इस पर उसके घरवालों ने पुलिस को बता दिया। सिकंदरा पुलिस को इस बारे में बता दिया गया। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। इससे परिजन उसे लाने रवाना हो गए।


No comments