वाराणसी: एसएसपी ने दरोगाओं को पढ़ाया नैतिकता का पाठ, भ्रष्टाचार से दूर रहने की नसीहत
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद स्थित पुलिस लाइन में रविवार को 180 दरोगा और उनके सामने पुलिस कप्तान थे। इस दौरान लगभग दो घंटे तक कप्तान ने न किसी की गलती बताई और न किसी को डांटा-फटकारा। उन्होंने सिर्फ यह समझाया कि बदलते दौर में हमें इस तरह से अपनी ड्यूटी करनी है कि पुलिस महकमे की कार्यशैली की आम आदमी तारीफ करे।
![]() |
खाकी वर्दी की गरिमा का रखें ध्यान
इसके साथ ही एसएसपी ने दरोगाओं को भ्रष्टाचार से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त होने से पहले खुद के बारे में और बच्चों व परिवार के बारे में विचार जरूर करें। समस्या या शिकायत लेकर सामने आने वाले फरियादी की जगह खुद को दो मिनट के लिए रख कर देखें तो कभी गलती नहीं होगी। खाकी वर्दी और इसकी गरिमा का सदैव ध्यान रखते हुए सभी का सम्मान करें। दो घंटे की बैठक के बाद एसएसपी ने बताया कि अगले रविवार को फिर 180 दरोगा को बुलाकर उनसे भी इसी तरह का संवाद करेंगे

No comments