पहली ही गेंद पर इंग्लैंड को झटका, अश्विन ने लिया विकेट
अश्विन ने पहली ही गेंद पर लिया विकेट
अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अश्विन ने बिगाड़ दी। पहली ही गेंद पर उन्होंने रोरी बर्न्स को बिना खाता खोले पवेलियन लौटा दिया।
337 पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया
जिसका डर था वही हुआ, नए बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह बिना खाता खोले एंडरसन का शिकार हुए। वाशिंगटन सुंदर 85 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के पास अब 241 रन की बढ़त है, लेकिन उसने भारत को फॉलोऑन न देने का फैसला लिया है। लंच से पहले इंग्लैंड 7-8 ओवर बल्लेबाजी करेगा।
वाशिंगटन सुंदर की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम। एक विकेट शेष है, लेकिन वह पूरी सकारात्मकता के साथ खेल रहे। 95वें ओवर में गेंदबाजी करने आए रूट को पहली गेंद में चौका और तीसरी गेंद में छक्का मारा।
भारत का नौवां विकेट गिरा
जेम्स एंडरसन ने नए बल्लेबाज इशांत शर्मा को चलता किया। 323 रन पर यह झटका लगा। भारत अभी भी इंग्लैंड से 255 रन पीछे है। फॉलोऑन का खतरा भी बरकरार है
No comments