दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया शोषण
दिल्ली में रहकर पढ़ाई करने वाली युवती काकोरी के सिकरौली स्थित एक निजी हॉस्पिटल में नौकरी करती थी। इसी दौरान उसके साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जब वह दिल्ली वापस चली गई तो आरोपी उसे धमकी देने वहां भी पहुंच गए। पीड़िता काकोरी थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने हयात हॉस्पिटल के मालिक सहित चार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से सीतापुर के बेगरिया की रहने वाली युवती दिल्ली के शाहीन बाग के पास रहकर पढ़ाई करती थी। लॉकडाउन के दौरान उसे पैसों की दिक्कत हुई। युवती के मुताबिक, उसके परिचित ने बताया कि काकोरी के एक निजी हॉस्पिटल में नौकरी निकली है। उसे अक्तूबर में हॉस्पिटल में नौकरी मिल गई। उसने नौकरी शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि अस्पताल सुपरवाइजर नावेद भी साथ ही काम करता था। उसने अपनी बातों में फंसाकर शादी का झांसा दिया। कुछ दिनों तक उसने दोस्ती की और फिर एक दिन उसके साथ शादी का दबाव बनाकर 13 दिसंबर को दुष्कर्म किया।

No comments