Breaking News

अकाली दल का प्लान 'बदलापुर', NDA से बाहर होने के बाद बीजेपी के खिलाफ राष्ट्रीय मोर्चा बनाने की तैयारी

 एक तरफ पंजाब के हजारों किसान कड़कड़ाती ठंड में केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं तो वहीं खुद को किसानों का मसीहा साबित करने में जुटा शिरोमणि अकाली दल नई राजनीतिक बिसात बिछाने की तैयारी कर रहा है. एक तरफ पंजाब के हजारों किसान कड़कड़ाती ठंड में केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं तो वहीं खुद को किसानों का मसीहा साबित करने में जुटा शिरोमणि अकाली दल नई राजनीतिक बिसात बिछाने की तैयारी कर रहा है.


दरअसल, एनडीए से बाहर होने के बाद अब शिरोमणि अकाली दल बीजेपी से दो-दो हाथ करने के लिए अपने प्लान 'बदलापुर' पर काम कर रहा है. दो दशक से भी ज्यादा समय तक भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के हम-कदम चलने वाला अकाली दल अब भगवा पार्टी को सबक सिखाना चाहता है. इसके लिए अब पार्टी के नेता एक राष्ट्रीय मोर्चा बनाने की कोशिश में जुटे हैं.

केंद्र में सशक्त विपक्ष की कमी: अकाली दल

अकाली दल के नेताओं का मानना है कि केंद्र में एक सशक्त विपक्ष की कमी है. इसलिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार मनमर्जी से फैसले कर रही है. अकाली दल के सीनियर नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा का मानना है कि मनमाने फैसलों का विरोध करने के लिए विपक्ष की मजबूती  निहायत ही जरूरी है. इसलिए अकाली दल अब नेशनल डेमोक्रेटिक एलाइंस यानी एनडीए के खिलाफ एक राष्ट्रीय मोर्चा खड़े करने की तैयारी में है. अकाली नेताओं के मुताबिक पार्टी अगले लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार कर रही है और अगले चुनाव दूसरी पार्टियों के गठबंधन के साथ मिलकर लड़े जाएंगे. अकाली दल के नेताओं का मानना है कि अगर एनडीए का विरोध करना है तो उसके लिए एक नया मोर्चा बनाना होगा.


No comments