Breaking News

प्रदेश सरकारी की स्वास्थ्य सेवा किस कदर हो रही है

जनपद  फिरोजाबाद में धक्का मार कर चली रही है जनपद की स्वास्थ्य सेवा 108 

फिरोजाबाद। रामभरोसे चल रही है जनपद के स्वास्थ्य सेवायें, सरकार लाख दबे कर रही है। कि जनता की सेवा में 108 , 102 की एम्बुलेन्स जनता की सेवा में तत्काल पहुचती है। लेकिन फिरोजाबाद जिला अस्पताल के आपात काल विभाग के सामने मरीज को ले जाने के लिए धक्का मारना होता है। धक्का मार कर स्वास्थ्य सेवा की जा रही है। इस से अनुमान लगाया जा  सकता है। कि प्रदेश सरकारी की स्वास्थ्य सेवा किस कदर हो रही है और कितने समय में मरीज को उसके उचित स्थान तक पहुचाया जा सकता है।


बताते चले कि सरकारी वाहनों का तो क्या कहना है कब कहाॅ बन्द हो जाये और कब धक्का मारना पडे कहा नही जा सकता है। इस के पीछे भी एक राज  छुपा है प्राईवेट वाहनों को बढावा देने के लिए भी वाहन चालक यह कार्य कर रहे है। सूत्रों की माने तो सरकारी एम्बुलेन्स चालकों की प्राईवेट वाहन चालकों की मिली भगत के कारण भी मरीजों के सामने यह कार्य किया जाता है। जिससे तीमारदार अपने मरीज को सरकारी वाहन के स्थान पर प्राईवेट वाहन लेकर जल्दी निकल जाये, और सरकारी एम्बुलेन्स चालक आराम से सरकार का चुना लगा सके।

No comments