Breaking News

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देश पर किसानों के समर्थन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देश पर किसानों के समर्थन  में माननीय मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नेतृत्व में आज तीसरे दिन बैलगाड़ी से गोण्डाराव,डोकयी पुरवा, रोहापार गॉव में किसान यात्रा निकाली गई जिसमे मांग की गई कि किसान विरोधी काला कानून वापस लिया जाए व किसानों की फसल का उचित मूल्य निर्धारित किया जाए बिचौलियों को समाप्त किया जाये इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह मीतू ने कहा माननीय अखिलेश यादव किसानों के नेता माननीय मुलायम सिंह के सुपुत्र हैं जिन्होंने सदैव किसानों के हित की लड़ाई लड़ी है व सदैव किसानों को सम्मान दिलाया है

माननीय मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी ने कहा किसान देश का कर्णधार है और जब तक किसान खुश नही होगा तब तक देश तरक्की नही कर सकता सरकार को किसानों की समस्याओं को देखते हुए किसान हित की सभी मांग मान लेनी चाहिए किसान रैली में मुख्य रूप से यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव शराफत अली , पूर्व जिला उपाध्यक्ष परिवेश श्रीवास्तव कुक्कू,निवर्तमान महासचिव छात्र सभा आनंद अवस्थी,जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा आशीष त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष रजत अवस्थी,अंकित गुप्ता,संदीप सक्सेना,चनक द्विवेदी,राजू कनौजिया, राधे सक्सेना,अमीर,मनसाराम,गुलाब चंद्र वर्मा,सदुल्ला,रजनीश प्रजापति सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे

No comments