Breaking News

अवैध शराब व तमंचा के साथ महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार

 रिपोर्टः कृष्णपाल अवस्थी

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध  चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हरियॉवा पुलिस टीम के द्वारा हरियॉवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अकबपुर निवासी बिचित्र पुत्र स्वर्गीय जगरूप को एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया तथा ग्राम अकबरपुर निवासी विमला देवी पत्नी स्वर्गीय जगरूप के पास से पाँच लीटर अवैध कच्ची शराब बनाने की भट्टी सहित अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया  

सूचना मिलने पर पुलिस ने अकबरपुर इलाके में छापामार कार्यवाही की तो इस दौरान मौके से करीब पाँच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई इसके अलावा शराब बनाने के उपकरण आदि भी बरामद हुए अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है थाना प्रभारी अरबिंद सिंह ने बताया हमारे द्वारा लगातार अवैध और कच्ची शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी

No comments