हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: पशुपालन से महिलाओं को स्वरोजगार की सीख दे रहीं मनीषा
एटा के ब्लॉक शीतलपुर की ग्राम पंचायत पुरा की प्रधान मनीषा राजपूत क्षेत्र में पशुपालन कर स्वरोजगार की तरह अपनाने की सीख महिलाओं को दे रही हैं। वह स्वयं गांव में पशुपालन का कार्य कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।
इस कार्य को करने से होने वाले फायदे के बारे में भी महिलाओं को बताती हैं। ग्राम प्रधान मनीषा के इस कार्य से गांव की भी पहचान बढ़ी है। ग्राम प्रधान होते हुए भी वह अपने दायित्व के साथ-साथ पशुपालन के कार्य को बखूबी सभाल रही हैं। उनकी प्रेरणा से क्षेत्र में लगभग 50-60 महिलाओं ने पशुपालन कर दूध बेचने का कार्य करना शुरू कर दिया है।

No comments