Breaking News

हरदोई : मां बोली- 'मेरी बेटी को तेजाब पिलाकर मार डाला

 हरदोई में विवाहिता पिंकी(30) की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर पिंकी को जबरन तेजाब पिलाकर मारने का आरोप लगाया है। परिजनों ने उसे पहले सीएचसी पिहानी और फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।

इलाज के दौरान सोमवार दोपहर बाद 3:19 बजे उसकी मौत हो गई। मंगलवार दोपहर 2:45 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामला पिहानी कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर सरैंया गांव का है।

पिंकी की मां मीना ने बताया कि यह उसकी बेटी की दूसरी शादी थी। करीब दो साल पहले उसके पहले पति शोभित ने उसे छोड़ दिया था। पिंकी का चार साल का बेटा विवेक है। करीब 10 महीने पहले उसने महमूदपुर सरैंया निवासी और जयपुर में काम करने वाले विमलेश से कोर्ट मैरिज की थी।

विमलेश की पहली पत्नी रेनू की करीब ढाई साल पहले डिलीवरी के दौरान मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे आदित्य और तान्या हैं।

No comments