हरदोई : मंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण :अफसरों से कहा- नुकसान का आकलन कराएं, मदद से कोई वंचित न रहे
हरदोई में मंगलवार शाम 4 बजे प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने बिलग्राम तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव, आवागमन और राहत-बचाव कार्यों की स्थिति देखी। इसके बाद राजघाट स्थित बाढ़ निगरानी कक्ष पहुंचकर अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित लोगों को दी जा रही राहत सामग्री और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों तक जरूरी सुविधाएं समय से पहुंचाई जाएं। राहत और बचाव कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए
No comments