लखनऊ में ANM कर्मियों का प्रदर्शन जारी, 10 दिन से इको गार्डन में धरना
लखनऊ में संविदा और आउटसोर्सिंग पर काम कर रहीं ANM कर्मियों का प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। बड़ी संख्या में ANM कर्मी इको गार्डन में जुटीं। उन्होंने सरकार पर अनदेखी और शोषण का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वे पिछले 10 दिनों से प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई है।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि वे कई बार डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन दे चुकी हैं। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं निकला।
ANM कर्मियों का कहना है कि उनसे 24 घंटे काम लिया जा रहा है, लेकिन महीने में सिर्फ 12 हजार रुपए वेतन दिया जाता है। इतने कम वेतन में परिवार चलाना मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि वे अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं और मांगें पूरी होने तक पीछे नहीं हटेंगी। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो 2027 में इसका असर देखने को मिलेगा।
No comments