हरदोई के हरपालपुर में बनेगा बस स्टेशन:सरकार ने मंजूर किए 2.50 करोड़
हरदोई के सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के हरपालपुर कस्बे में बस स्टेशन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए 2.50 करोड़ रुपए (250 लाख रुपए) की वित्तीय मंजूरी दी है। सोमवार शाम इसकी जानकारी सामने आई।
बस स्टेशन के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। सरकार की मंजूरी के बाद अब निर्माण से जुड़ी आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव केपी सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर स्वीकृत धनराशि के आधार पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
No comments